मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

बिजली बिल समाधान शिविर में बिलों में संशोधन

स्मार्ट मीटरों में अधिक बिजली खपत और बढ़े हुए बिजली बिलों की शिकायतों के समाधान के लिए मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सत्यसांई जोन द्वारा तुलसी नगर…

स्मार्ट मीटरों में अधिक बिजली खपत और बढ़े हुए बिजली बिलों की शिकायतों के समाधान के लिए मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सत्यसांई जोन द्वारा तुलसी नगर स्थित सरस्वती मंदिर परिसर में विशेष बिजली बिल समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। जांच के बाद 37 उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में संशोधन किया गया, जबकि 6 उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर की खपत की जांच के लिए पैरेलल सामान्य मीटर लगाने का निर्णय लिया गया। शिविर में तुलसी नगर, महालक्ष्मी नगर, निपनिया तथा आसपास की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासी पहुंचे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें