राजशांति आशियाना वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के लिए ड्रॉइंग एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वृद्धजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर सुंदर एवं आकर्षक चित्र बनाकर अपनी कला और कल्पनाशीलता को अभिव्यक्त किया। इसी क्रम में आस्था वृद्धाश्रम में, इंडोर गेम्स एवं सॉफ्ट स्किल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अधिकारी ज्योति कुशवाहा प्रियंवदा द्वारा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




