सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत

इंदौर-उज्जैन मार्ग पर हुई दुर्घटना

इंदौर। इंदौर-उज्जैन मार्ग पर ग्राम धरमपुरी स्थित एक होटल के सामने बुधवार शाम हुए एक सड़क हादसे में 50 से 60 वर्ष आयु वर्ग के एक बुजुर्ग की जान चली गई। दुर्घटना के बाद गंभीर हालत में अरबिंदो अस्पताल पहुंचाए गए व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सांवेर पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार शाम लगभग 4:00 बजे की है। हादसे की खबर मिलते ही सांवेर थाने के प्रधान आरक्षक ब्रह्मानंद चौहान मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल अज्ञात बुजुर्ग को तत्काल उपचार के लिए इंदौर के अरबिंदो अस्पताल ले गए। हालांकि, अत्यधिक चोटें आने के कारण शाम करीब 4:40 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना के बाद सांवेर पुलिस ने मर्ग कायम किया। शव को शिनाख्तगी और पीएम प्रक्रिया के लिए अरबिंदो अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें