सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

बिजली खपत पर सितम्बर में पड़ा गर्मी का असर

सितंबर माह में कई दिन तापमान ज्यादा रहा, इसी के चलते गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष सितंबर में बिजली मांग अधिक बनी रही। बीते माह शहर में 32…

सितंबर माह में कई दिन तापमान ज्यादा रहा, इसी के चलते गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष सितंबर में बिजली मांग अधिक बनी रही। बीते माह शहर में 32 करोड़ 30 लाख यूनिट से ज्यादा बिजली वितरण हुआ। मनेंद्र गर्ग ने बताया कि शहर में सितंबर में कुछ दिन अधिकतम मांग 550 मैगावाट के करीब दर्ज हुई, वहीं एक ही दिन में अधिकतम बिजली खपत 1 करोड़ बीस लाख यूनिट भी दर्ज हुई। अधीक्षण यंत्री ने बताया कि शहर के पांचों बिजली संभाग अंतर्गत 35 जोन के माध्यम से 8 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली प्रदाय की जा रही हैं, वहीं बिजली कंपनी की लाइनों, ग्रिडों, ट्रांसफार्मरों इत्यादि के मेंटेनेंस के साथ ही अन्य शासकीय विभागों के कार्य या विकास कार्यों के चलते प्लान शटडाउन की सूचना उपभोक्ताओं को समय पर विभिन्न माध्यमों से दी जा रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें