शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिन्टू चौकसे के गृह क्षेत्र विधानसभा 2 में छात्रों की गूंज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक बाला बच्चन, चिन्टू चौकसे, राजेश चौकसे, अमित पटेल सहित अन्य ने उद्बोधन भी दिए। ब्लॉक और मंडलम अध्यक्ष के साथ प्रभारी भी मौजूद रहे, सभी वार्डों से पंजीयन की जानकारी दी गई। श्याम यादव, रजत पटेल ने बताया कि वार्ड 19 से 2300 छात्रों का पंजीयन कराया है उनकी जानकारी के बाद यादव और पटेल का स्वागत किया गया। कांग्रेस ने 2 हजार का लक्ष्य हर वार्ड में रखा था, लेकिन पंजीयन ज्यादा ही कराया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




