ने कॉलेज, कोचिंग सेंटर, स्कूल कैंपस, पब्लिक प्लेस एवं कॉफी शॉप सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर युवाओं से सीधा संवाद किया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की मौजूदगी में आयोजित संवाद कार्यक्रमों में 800 से अधिक छात्र- छात्राओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर ‘छात्रों की गूंज’ से जुड़ने की सहमति दर्ज कराई। उदय भानु चिब ने भाजपा और आरएसएस की विचारधारा एवं केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘नरेंद्र मोदी ने 80-20 का भारत बना दिया है। 80 प्रतिशत भारतीय गरीबी से लड़ रहे हैं और 20 प्रतिशत लोगों के हाथ में देश की सारी दौलत और संसाधन हैं। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया, पूर्व महासचिव सरफराज अंसारी द्वारा निजी महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के साथ विशेष इंटरैक्शन आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से युवा कांग्रेस का लोगो एवं ‘वेलकम राहुलजी इंदौर’ संदेश बनाकर अतिथियों का स्वागत किया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब सहित सभी पदाधिकारी महाविद्यालय में आयोजित गणेश जी की आरती में भी शामिल हुए। इसके साथ ही उन्हें गांधी हॉल स्थित अभिनव कला समाज में आयोजित ‘गूंज ऑफ यूथ’ कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया।

छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए संगठन प्रभारी महामंत्री डॉ. दौलत पटेल के कार्यालय पर छात्रों की मीटिंग आयोजित की गई। पूर्व मंत्री सचिन यादव, विजयलक्ष्मी साधौ, विधायक पंकज उपाध्याय, प्रदेश सेवादल अध्यक्ष अवनीश भार्गव, जिला प्रभारी अजय सिंह रघुवंशी, डॉ. दौलत पटेल सहित अन्य मौजूद थे। आम्बेडकर नगरी महू के अलावा पालदा गार्डन में भी छात्रों से मुलाकात की गई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




