शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

इंदौर में एबी रोड, एमजी रोड और सुपर कॉरिडोर पर ई-रिक्शा बैन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

पुराना एबी रोड, एमजी रोड और सुपर कॉरिडोर पर लागू नियम, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

इंदौर में एबी रोड, एमजी रोड और सुपर कॉरिडोर पर ई-रिक्शा बैन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

इंदौर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से शहर के तीन प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा के आवागमन को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार पुराना एबी रोड, एमजी रोड तथा सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में अब ई-रिक्शा का संचालन नहीं किया जा सकेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

पुलिस उपायुक्त यातायात प्रबंधन महानगर इंदौर से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार शहर के प्रमुख एवं व्यस्ततम मार्गों पर यातायात का दबाव अत्यधिक बढ़ रहा है। इसके कारण कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों तथा आम नागरिकों को आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

इस समस्या के समाधान और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यातायात पुलिस अधिकारियों, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों एवं ई-रिक्शा पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई थी। बैठक में शहर के तीन प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया।

जारी आदेश के तहत पुराना एबी रोड पर निरंजनपुर चौराहे से राजीव गांधी चौराहे तक, एमजी रोड पर पलासिया चौराहे से मृगनयनी चौराहे तक तथा सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में ई-रिक्शा का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कलेक्टर शिवम वर्मा ने पुलिस उपायुक्त यातायात प्रबंधन से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर नियम अनुसार यह आदेश जारी किए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 26 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर