सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

दुर्गानगर कॉलोनी की सड़क अब सीधे जुड़ेगी नेमावर रोड से

न.प्र.)। विधानसभा तीन के वार्ड क्रमांक 64 से जुड़ी दुर्गा नगर कॉलोनी क्षेत्र के रहवासियों को आने वाले दिनों में अगले माह शुरू होने वाली गणेश चतुर्थी महोत्सव से पहले…

न.प्र.)। विधानसभा तीन के वार्ड क्रमांक 64 से जुड़ी दुर्गा नगर कॉलोनी क्षेत्र के रहवासियों को आने वाले दिनों में अगले माह शुरू होने वाली गणेश चतुर्थी महोत्सव से पहले नई सड़क की सौगात मिलने वाली है। जिसको लेकर कॉलोनी के मुख्य मार्ग से लेकर भीतर तक करीब 700 मीटर लंबी सड़क चौड़ीकरण और निर्माण के लिए निगम द्वारा खुदाई का काम शुरू कर दिया है। जिसका फायदा आने वाले दिनों में क्षेत्र के रहवासियों को नई चमचमाती सीमेंट सड़क के रूप में मिलने वाला है। ऊबड़- खाबड़ सड़क से मिलेंगी मुक्ति- गौरतलब है कि क्षेत्र के रहवासी परिवार ऊबड़-खाबड़ सड़क से मुक्ति और नई सड़क निर्माण कर नेमावर रोड से जोड़ने के लिए क्षेत्रीय पार्षद से लंबे समय से मांग कर रहे थे। वहीं अब लोगों की मांग पर विधायक गोलू शुक्ला द्वारा उक्त सड़क की मंजूरी निगम से करवाकर लोगों को बड़ी सौगात दिलवाई है। जिससे अब आने वाले दिनों में बेहद जल्द अगले माह में शुरू होने वाले 10 दिवस की गणेश चतुर्थी महोत्सव से पहले क्षेत्र के रहवासियों को घर के सामने नई चमचमाती सीमेंट सड़क की सौगात मिलने वाली है जिसको लेकर लोगों में दोहरी खुशी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें