शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

दूरस्थ मजरे, फलिए के 17 हजार घर रोशन हुए

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान ( डीए जुगा) में गांवों की मूल बसाहट से अत्यंत दूर स्थित मजरे, टोले, फलिए के घरों…

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान ( डीए जुगा) में गांवों की मूल बसाहट से अत्यंत दूर स्थित मजरे, टोले, फलिए के घरों को रोशन करने का अभियान संचालित किया जा रहा है। आठ माह के दौरान करीब 17000 दूरस्थ घरों को रोशन किया गया है। यह शासन की हर व्यक्ति, हर परिवार तक बिजली पहुंचाने की प्रतिबद्धता एवं बिजली कार्मिकों के कठिन परिश्रम को दर्शाता है। कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि बड़वानी जिले में करीब पांच हजार, खरगोन जिले में करीब ढाई हजार, झाबुआ में 2100, आलीराजपुर में 1600, धार में 1600 देवास जिले के कन्नौद, बागली के दूरस्थ क्षेत्र में 1100, रतलाम के बाजना, रावटी, सैलाना के वनवासी दूरस्थ क्षेत्रं में 1000, बुरहानपुर में 700, इंदौर जिले के महू क्षेत्र के दूरस्थ वनवासी इलाकों के 30 से ज्यादा घरों को रोशन किया गया हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें