सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

हिना कालोनी में रोड पर ड्रेनेज का गंदा पानी

विधानसभा 5 के वार्ड 39 खजराना क्षेत्र की हिना कॉलोनी में बिलाल मस्जिद के पीछे लगातार ड्रेनेज लाइन का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। बदबूदार पानी के कारण…

हिना कालोनी में रोड पर ड्रेनेज का गंदा पानी

विधानसभा 5 के वार्ड 39 खजराना क्षेत्र की हिना कॉलोनी में बिलाल मस्जिद के पीछे लगातार ड्रेनेज लाइन का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। बदबूदार पानी के कारण रहवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों का कहना है कि नगर निगम के कर्मचारी मौके पर आते हैं, ड्रेनेज लाइन का ढक्कन उठाकर देखते हैं और वापस चले जाते हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा। रहवासियों ने समाजसेवी सलीम पठान से भी इस समस्या के समाधान की मांग की है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें