इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित वाल्मीकि द्वार के समीप देर रात एक युवक पर अज्ञात बदमाशों द्वारा चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में सड़क किनारे मिले युवक को उसके दोस्त और परिजनों ने गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक के पेट और किडनी के पास चाकू के गंभीर घाव लगे हैं। घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है, जिससे पुलिस अभी उसके बयान दर्ज नहीं कर सकी है। बाणगंगा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
सुंदर नगर बाणगंगा निवासी शिव पिता लखन (18) देर रात वाल्मीकि द्वार के पास अत्यधिक लहूलुहान अवस्था में
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




