कल ग्यारस पर भगवान राधा-कृष्ण के डोल करीब-करीब हर मंदिर से निकाले गए। बड़ी संख्या में यह डोल अपने- अपने क्षेत्र के भक्तों को दर्शन देते हुए राजवाड़ा से यशवंत रोड होते हुए पंढरीनाथ जहां भगवान को जल के छीटे स्नान के रूप में दिए गए और यहां से वापस डोल अपने-अपने मंदिर लौटे। पूजन और आरती के आयोजन में शिरकत की। यह क्रम कल शाम से देर रात तक चलता रहा। धार्मिक आस्था कल शहर के मध्य राजवाड़ा से लेकर पंढरीनाथ तक जमकर नजर आई। चारों तरफ डोल कल शाम से रात तक राजवाड़ा पहुंचते रहे। गांधी नगर में भी डोल निकाले गए। ब्रजलाल गुरु व्यायामशाला के पहलवानों ने अखाड़ा में करतब भी दिखाया, डोल के साथ झांकी भी रही।


बाबूलाल नगर से निकले डोल में भी अखाड़ों के पहलवानों ने करतब दिखाए और श्रद्धालुओं ने भगवान का पूजन किया, कई राजनेता भी मौजूद रहे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




