शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

दो वर्ष बाद हुई स्ट्रीट लाइट चालू

इन्दौर

आनंदवन-2, स्कीम नंबर 140 के रहवासी पिछले करीब दो वर्षों से मुख्य मार्ग की स्ट्रीट लाइटें बंद होने से परेशान थे। रात के समय अंधेरे के कारण दुर्घटना एवं सुरक्षा की आशंका बनी रहती थी। समस्या के समाधान के लिए रहवासियों ने 311 ऐप, जोनल कार्यालय, सीएम हेल्पलाइन तथा समाचार पत्रों के माध्यम से कई बार शिकायतें कीं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। अंततः 28 जुलाई को रहवासी नगर निगम की जनसुनवाई में पहुंचे और आवेदन प्रस्तुत किया। जनसुनवाई के तुरंत बाद निगम प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की तब जाकर मुख्य मार्ग की सभी स्ट्रीट लाइटें चालू कर दी गईं। करीब दो वर्षों बाद स्ट्रीट लाइटें शुरू हुई। स्ट्रीट लाइट चालू करवाने में के.के. अरोरा, समीर खंडेलवाल, डॉ. सुभाष चंद्र तिवारी, विजय खंडेलवाल एवं विनोद खंडेलवाल का योगदान रहा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें