शहर के डॉ. भरत साबू को यूनाइटेड किंगडम की प्रतिष्ठित फेलोशिप से नई दिल्ली में गरिमामय समारोह में आरसीपीई के प्रेसिडेंट प्रो. मार्क स्ट्रेचन ने सम्मानित किया। डायबिटीज चिकित्सा के क्षेत्र में 36000 से अधिक डायबिटीज मरीजो की देखभाल और सेवा के कार्य में डॉ. भरत साबू पिछले कई वर्षों से सेवारत हैं। डॉ. भरत साबू प्रयास फॉर केयार आफ डायबिटीज सोसायटी के प्रेसिडेंट है। डॉ. भरत साबू ने अपने सम्मान को अपने शहर इंदौर, परिवार, शिक्षकों तथा अपने हजारों मरीजों को समर्पित किया है। इन्दौर आगमन पर सुदामा नगर निवास पर कई समाजजनों ने स्वागत किया। राजकुमार साबू, करण मेनारिया, हीरालाल वर्मा, मनोहर दरबार, नयन राठी, श्यामसुन्दर सोनी, रवीन्द्र भदौरिया, चैतन्य मानुस, बाबू पंवार, सत्यनारायण शर्मा, कनकलता साबू मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




