मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

एक दिवसीय ‘युवा संगम’ रोजगार मेला लगेगा

युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, इनोवेशन एवं अप्रेन्टिसशिप के अवसर एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में जिला रोजगार कार्यालय इंदौर द्वारा 3…

युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, इनोवेशन एवं अप्रेन्टिसशिप के अवसर एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में जिला रोजगार कार्यालय इंदौर द्वारा 3 अगस्त को एक दिवसीय ‘युवा संगम’ रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय जिला उद्योग केन्द्र परिसर पोलोग्राउंड में प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। मेले में युवाओं को रोजगार के साथ-साथ स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने हेतु त्रण प्रक्रिया एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। उप संचालक रोजगार पी.एस. मंडलोई ने बताया कि मेले में अनेक प्रतिष्ठित कंपनियाँ भाग लेंगी। इन कंपनियों द्वारा 300 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें