संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार ने कहा कि संभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इस दिशा में सभी विभाग समन्वित प्रयास करें। उन्होंने कहा कि संभाग के जिलों में चिन्हित वनग्रामों को राजस्व ग्रामों में परिवर्तित करने की प्रक्रिया में भी तेजी लाई जाए। उन्होंने यह निर्देश वर्चुअली रूप से सम्पन्न हुई। सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे जिन्हें सम्भागायुक्त ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




