सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

सफाई कर्मियों की सांवेर हड़ताल में पहुंचे जिला कांग्रेस अध्यक्ष

सांवेर नगर मे नियमितीकरण की माँगो को लेकर सफाई कर्मचारी आंदोलन में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मियों के बीच उनकी मांगों का समर्थन करने जिलाध्यक्ष विपिन वानखेडे भी पहुंचे। समर्थन…

सफाई कर्मियों की सांवेर हड़ताल में पहुंचे जिला कांग्रेस अध्यक्ष

सांवेर नगर मे नियमितीकरण की माँगो को लेकर सफाई कर्मचारी आंदोलन में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मियों के बीच उनकी मांगों का समर्थन करने जिलाध्यक्ष विपिन वानखेडे भी पहुंचे। समर्थन देने के साथ वानखेडे ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेशभर में सफाई कर्मचारियों के साथ गलत कर रही है। वानखेडे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से सफाई कर्मियों के साथ है। जब तक मांगे पूरी नही हो तब तक धरना प्रदर्शन में साथ देने की बात भी वानखेडे ने कही।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 3