सोशल मीडिया पर विवाद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो पलासिया थाना के सामने का है। विवाद आई बस के परिचालक और एक यात्री के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले मारपीट करने वालों पर कार्रवाई भी की है।
जानकारी के अनुसार विवाद बस के किराये को लेकर हुआ। यात्री ने में
मिली
बताया कि जब वह दोपहर में पलासिया से विजय नगर गया था तो किराया 10 रुपये दिया था और शाम को लौटा तो कंडक्टर ने किराया 15 रुपये मांगा इस पर यात्री ने विरोध किया। इसी बात पर दोनों के बीच बहस हुई और मामला मारपीट तक जा पहुंचा। आरोप है कि कंडक्टर ने अपने दो साथियों को भी बुलवाया और यात्री के साथ मारपीट की।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




