जोन 1 वार्ड 16 के अंतर्गत बांगड़दा रोड स्थित रिनल स्टोर पर प्रतिबंधित अमानक सिंगल यूज डिस्पोजल पॉलीथिन का विक्रय किया जा रहा था तभी निगम के वार्ड दरोगा लाखन पवार द्वारा देखा गया और सहायक सीएसआई भारत करोसिया को सूचना दी। करोसिया मौके पर पहुंचे। करोसिया ने प्रतिबंधित सामग्री पर 5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई शुरू की तो दुकानदार ने इधर-उधर बात कराने की कोशिश की। करोसिया ने दुकानदार की बात नहीं सुनी और फटकार लगाई। इस दौरान दरोगा लाखन पवार, योगेश धीमान, उपस्थित थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




