जिला सैनिक बोर्ड की बैठक अपर कलेक्टर श्री नवजीवन विजय पंवार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, विधवाओं एवं सैनिक परिवारों की समस्याओं पर चर्चा कर उनके उचित समाधान एवं निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्यवाही की गई। साथ ही केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं समीक्षा भी की गई। बैठक में पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण, सम्मान तथा सुविधाओं के विस्तार से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों द्वारा सैनिक परिवारों की समस्याओं के निराकरण तथा उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के संबंध में सुझाव भी प्रस्तुत किए गए। नगेशचन्द्र मालवीय सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




