सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

स्मार्टमीटरीकृत लाखों उपभोक्ताओं को छूट

मालवा निमाड़ में अब तक साढ़े सोलह लाख से ज्यादा स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। फीडरों, ट्रांसफार्मरों पर भी ऊर्जा अंकेक्षण कार्य के लिए स्मार्ट मीटर स्थापित किए गए…

मालवा निमाड़ में अब तक साढ़े सोलह लाख से ज्यादा स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। फीडरों, ट्रांसफार्मरों पर भी ऊर्जा अंकेक्षण कार्य के लिए स्मार्ट मीटर स्थापित किए गए हैं। घरों, दुकानों, उद्योग, माल्स इत्यादि स्थानों पर लगाए गए स्मार्ट मीटर दिन में खपत पर टाईम ऑफ द डे यानि टीओडी छूट दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सुबह 9 से शाम 5 बजे सौर ऊर्जा अवधि में विद्युत खपत करने पर यह छूट विधिवत रूप से ऊर्जा प्रभार में बीस प्रतिशत रियायत रूप में प्रदान की जा रही है। इंदौर शहर के 6.14 लाख उपभोक्ताओं को बीते माह करीब नौ करोड़ रुपए की रियायत दी गई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें