मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

दीर्घा, तिविषा, ध्यांशी और मांडवी सेमीफाइनल में

इंदौर। मेजबान एमरल्ड हाइट्स वर्ल्ड स्कूल की दीर्घा अहीरवार, वेदांश इंटरनेशनल स्कूल की तिविषा जैन, एनडीपीएस की ध्यांशी गुरशानी और श्री सत्य साईं विद्या विहार की मांडवी गांधी ने जिला…

इंदौर। मेजबान एमरल्ड हाइट्स वर्ल्ड स्कूल की दीर्घा अहीरवार, वेदांश इंटरनेशनल स्कूल की तिविषा जैन, एनडीपीएस की ध्यांशी गुरशानी और श्री सत्य साईं विद्या विहार की मांडवी गांधी ने जिला शालेय बैडमिंटन स्पर्धा के अंतिम चार में अपनी जगह बनाई। शिक्षा विभाग के तत्वावधान में एमरल्ड हाइट्स वर्ल्ड स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय चयन स्पर्धा में रोमांचक मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल लाइनअप तय हुआ। इस स्पर्धा में प्रदर्शन के आधार पर इंदौर जिला टीम का चयन होगा, जो आगामी संभागीय स्पर्धा में हिस्सा लेगी। स्पर्धा के अंडर-14 बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल में वेदांश इंटरनेशनल स्कूल की तिविषा जैन ने एनडीपीएस की ओमिशा मेहता को 21-14 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। एमरल्ड हाइट्स वर्ल्ड स्कूल की दीर्घा अहीरवार ने दिन के सबसे रोमांचक मुकाबले में श्री सत्य साईं विद्या विहार की ऑरा काबरा को 21-19 से शिकस्त दी। एनडीपीएस की ध्यांशी गुरशानी ने एकायना स्कूल निपानिया की आरिशा जायसवाल को 21-14 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें