शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

दिग्विजय सिंह बोले केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा होना चाहिए

छात्रों के आन्दोलन में पहुंचकर प्रदर्शनकारियों के बीच बैठे राजा

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कल इंदौर आकर भंवरकुआं रोड स्थित टंट्याा मामा चौराहा पहुंचे, जहां युवा छात्र शक्ति नीट पेपर लीक मामले में पूर्व से ही धरना, प्रदर्शन कर रहे हैं। राजा ने छात्रों के प्रदर्शन में उनके बीच पहुंचकर वे जमीन पर बैठे और छात्रों से चर्चा की और कहा कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा होना चाहिए। पहले से कांग्रेस नेता इन प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच पहुंच रहे हैं। जीतू पटवारी भी शामिल हुए थे। राजा के पहुंचने से इन छात्रों को प्रदर्शन में ताकत मिली। कई कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे, नासिर खान, सुरजीतसिंह चड्ढा, सुवेग राठी सहित अन्य मौजूद रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें