पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह छात्रों की गूंज 19 सितम्बर कार्यक्रम के लिए इंदौर में ही है, उनके विधायक पुत्र जयवर्धन सिंह भी आए हुए हैं। दिग्विजय सिंह ने कल कहा कि मोदी मतलब धोखा, अशिक्षा और बेरोजगारी है और इसी के चलते अब युवा, छात्र नाराज है। अब युवा और छात्र राहुल गांधी के कार्यक्रम से तूफानी तरीके से जुड़ रहे हैं। पूरा देश मोदी की नीति को समझ गया है। यूपीआई पर टैक्स लगाना व्यापार विरोधी होकर दिग्विजय सिंह ने गलत बताया। दिग्विजय सिंह ने जन्मदिन पर लाखों दीपक जलाने पर भी तंज कसा। साथ में नासिर खान, सुवेग राठी, सुरजीतसिंह चड्ढा, केके मिश्रा, अवधेश गर्ग सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




