आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा मास्टर प्लान अंतर्गत निर्मित की जा रही सड़क तिलक नगर, खड़ा गणपति से स्कीम 155 एवं तेजपुर गड़बड़ी से ट्रेजर टाउन बिजलपुर तक मास्टर प्लान की निर्माणाधीन सड़क कार्यों एवं मल्टीलेवल पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारी अभय राजनगांवकर, पीएस कुशवाह, नरेश जायसवाल, पराग अग्रवाल और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। सिंघल ने ग्रेटर कैलाश रोड के निर्माणाधीन पार्किंग जहां 150 कार और 150 टू-व्हीलर की पार्किंग होना है उसका दौरा किया। कार्य को एक माह में पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं आयुक्त ने बिजलपुर में निर्माणाधीन सड़क के निरीक्षण में कार्य की गति धीमी होने से नाराजगी व्यक्त की और ठेकेदार एजेंसी को कार्य की अत्यंत धीमी गति के लिए गहरी नाराजगी व्यक्त की गई एवं संबंधित एजेंसी के.एन. नारंग पर प्रतिदिन पेनल्टी लगाने एवं टर्मिनेशन नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। खड़ा गणपति से स्कीम 155 टिगरिया बादशाह तक निरीक्षण के दौरान सड़क की बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए। 15वीं बटालियन के पास जो जमीन सड़क निर्माण के लिए अवश्यक है उस संबंध में दिशा-निर्देश दिए तथा सड़क निर्माण में बाधक वृक्षों के लिए नियमानुसार कार्यवाही करते हुए ट्रांसप्लांट अथवा हटाने एवं फेंसिंग का कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए, साथ ही जिन भवन स्वामियों द्वारा बाधक भाग को हटा लिया गया है उन्हें चिन्हांकित स्थान तक शेष रहे बाधक को स्वयं हटाने के निर्देश दिए ताकि रिमूवल की कार्रवाई के दौरान नुकसान नहीं हो। संगम जीटीएस के सामने निर्माणाधीन पुलिया का निर्माण कार्य एक माह मे स्लैब हाईट तक करने के निर्देश दिये गए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




