मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

धाम सरकार की मौजूदगी में अधिवक्ताओं को मिले पवित्र रुद्राक्ष

जिला न्यायालय परिसर में अ.भा. अधिवक्ता महासंघ और इंदौर अभिभाषक संघ के संयुक्त तत्वावधान में पवित्र रुद्राक्ष वितरण महोत्सव का आयोजन कल किया गया। साथ में कैलाश मानसरोवर का पावन…

जिला न्यायालय परिसर में अ.भा. अधिवक्ता महासंघ और इंदौर अभिभाषक संघ के संयुक्त तत्वावधान में पवित्र रुद्राक्ष वितरण महोत्सव का आयोजन कल किया गया। साथ में कैलाश मानसरोवर का पावन जल भी मिला। कार्यक्रम में धाम सरकार आष्टा एवं महामंडलेश्वर नितिनदास महाराज की मौजूदगी रही। अधिवक्ताओं को रुद्राक्ष और जल प्रदान किया गया। आयोजक डॉ. हर्ष मेहता, दिलीप सिसोदिया, धर्मेन्द्र चौधरी, घनश्याम गुप्ता, देवेंद्र इनानी, राजेश खंडेलवाल, दीपक जायसवाल, धर्मेन्द्र गुर्जर, पल्लवी काद्यारू, निमेष सोलंकी सहित अन्य मौजूद रहे। धाम सरकार और महामंडलेश्वर का अभिनन्दन भी किया गया और आशीर्वाद भी लिया। खिचड़ी प्रसाद का वितरण भी हुआ।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें