मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

ढाबों पर चलाया अवैध शराब के लिए अभियान

23 जगह हुई कार्रवाई

बगैर लाइसेंस शराब पिलाने या रखने पर भी कार्रवाई की जाती है। इन दिनों लगातार शिकायतें मिल रही है कि अवैध रूप से ढाबों पर शराब पिलाई जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग की अलग-अलग टीमों ने अलग-अलग स्थानों के ढाबों पर दबिश देकर धारा 36 के (ए) और (बी) के अन्तर्गत 23 प्रकरण दर्ज कर 23 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। इनमें पंजाबी ढाबा रिंगरोड,पप्पू ढाबा, ग्रिलीशियस ढाबा बायपास, अर्बन तड़का एवं सफारी बायपास, मेट्रो ढाबा, पंजतारा ढाबा, गामा दा ढाबा, चस्का ढाबा सहित अन्य पर कार्रवाई हुई, जो बिना लाइसेंस अवैध मदिरा का रसपान करा रहे थे। कार्रवाई में अधिकारी जयसिंह ठाकुर, बबिता शिंदे, त्रिअंबिका शर्मा, आशीष जैन, सुनील मालवीय और आबकारी विभाग के अमले का योगदान रहा।

अपनी भूमिका निभाई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें