सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

माता वैष्णो देवी के भक्तों को नवरात्रि में मिलेगी तीन मंजिला नए स्कूल भवन की सौगात मिल सकती है स्पेशल ट्रेन की सुविधा

आगामी त्योहारी सीजन और 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाले नवरात्रि पर्व को देखते हुए रेलवे स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन का संचालन शुरू कर सकता है। इसके लिए पश्चिम रेलवे…

माता वैष्णो देवी के भक्तों को नवरात्रि में मिलेगी तीन मंजिला नए स्कूल भवन की सौगात मिल सकती है स्पेशल ट्रेन की सुविधा

आगामी त्योहारी सीजन और 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाले नवरात्रि पर्व को देखते हुए रेलवे स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन का संचालन शुरू कर सकता है। इसके लिए पश्चिम रेलवे ने प्रस्ताव तैयार कर रेलवे बोर्ड के पास मंजूरी के लिए भेज रखा है। जहां से अब जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद यह ट्रेन बुधवार को महू से जबकि गुरुवार को श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा तक चलाई जा सकती है। जिसका फायदा यह होगा कि नवरात्रि के दौरान मालवा एक्सप्रेस का लोड कम होगा। साथ ही साथ नवरात्रि के दिनों में ज्यादा से ज्यादा भक्त माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कंफर्म सीट के साथ माता की यात्रा बिना किसी परेशानी के पूरी कर सकेंगे।

विशेष किराए के साथ चलेंगी स्पेशल

ट्रेन- बताया जा रहा है कि इस विशेष ट्रेन का संचालन विशेष किराए के साथ होगा। ट्रेन के प्रस्ताव के अनुसार यह अक्टूम्बर के पहले सप्ताह से दिसंबर के आखिरी सप्ताह तक चलाई जा सकती है। दोनों ओर से ट्रेन 19-19 ट्रिप लगाएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार जल्द ट्रेन को मंजूरी मिलने की संभावनाएं हैं।

इस रूट से चलेंगी स्पेशल ट्रेन- यह ट्रेन

इंदौर से लेकर देवास, उज्जैन, मक्सी, शुजालपुर, सीहोर, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा, हजरत निजामुद्दीन, नई दिल्ली, सोनीपत, पानीपत, अंबाला, लुधियाना, पठानकोट, जम्मू तवी होते हुए श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।

09321: महू से ट्रेन बुधवार सुबह 10.30 बजे रवाना होकर 10.55 बजे इंदौर आएगी। यह ट्रेन अगले दिन शाम 6.00 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।

09322: श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा से ट्रेन गुरुवार रात 10.00 बजे रवाना होकर शनिवार सुबह 5.50 बजे इंदौर आएगी और 6.50 बजे महू पहुंचेगी।

बता दें कि, ट्रेन 20 कोच से चलाने की तैयारी है। जबकि इसके अलावा ट्रेन का मेंटेनेंस महू में होगा। कहा जा रहा है कि जल्द आने वाले दिनों में ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। हालांकि रेलवे की ओर से अधिकृत रूप से इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ग्रामीण क्षेत्र में लंबे समय के बाद क्षेत्र के जरूरतमंद मध्यवर्गीय परिवार के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के लिए दुर्गा माता मंदिर के सामने सालों पुराने जर्जर स्कूल इमारत की जगह अब बेहद जल्द नई चमचमाती स्कूल बिल्डिंग की सौगात मिलने वाली है। जिसको लेकर इन दिनों यहां दिन-रात बेहद तेजी के साथ काम चल रहा है। क्षेत्रीय पार्षद राजीव जैन ने बताया लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से विधायक महेंद्र हार्डिया और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्र के 400 से ज्यादा बालक – बालिकाओं को इसी साल दिवाली से पहले तीन मंजिला आधुनिक सुविधाओं वाले शासकीय स्कूल भवन की सौगात मिलने वाली है।

खास बात यह है कि क्षेत्रीय पार्षद राजीव जैन द्वारा क्षेत्र के रहवासियों और विद्यालय प्रबंधन के साथ बच्चों की मांग पर पिछले साल अपने वार्ड 50 के पिपलियाहाना ग्रामीण क्षेत्र में विधायक और महापौर के सहयोग से लगभग डेढ़ करोड़ शासकीय विद्यालय भवन निर्माण की शुरूआत की थी। वहीं अब तीन मंजिला आधुनिक स्कूल बिल्डिंग का निर्माण कार्य वर्तमान में अंतिम चरण में है। यहां तीन मंजिला भवन में दर्जन भर से ज्यादा नए स्मार्ट क्लासरूम तैयार किए जा रहे है। इसके अलावा आधुनिक लैब और स्मार्ट प्रोजेक्टर से पढ़ाई के लिए कमरों को इस तरह से तैयार किया जा रहा है जहां प्रॉपर वेंटिलेशन व्यवस्था और सुरक्षा इस तरह से हो कि निजी स्कूल से बेहतर शिक्षा आधुनिक संसाधनों के साथ शासकीय स्कूल में बच्चों को मिले। इसको लेकर विद्यालय प्रबंधन के साथ निगम के शाला प्रकोष्ठ के अधिकारियों के साथ बैठाकर लगातार बिल्डिंग निर्माण का कार्य करवाया जा रहा है। वर्तमान में 80 फीसदी से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। वही अब दिवाली से पहले बचे काम भी पूरे करने के प्रयास किया जा रहे हैं। ताकि जल्द छात्रों को इसी साल नए स्कूल भवन की सौगात मिल जाए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें