पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप स्वास्तिक ने पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत देवगुराड़िया पहाड़ी पर भव्य वृक्षारोपण अभियान चलाकर 501 पौधों का रोपण किया। अभियान के माध्यम से समाज को 'एक व्यक्ति–एक वृक्ष' का संदेश देते हुए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया गया। कमलेश-प्रीति कोठारी, प्रभात-प्रतिभा चोपड़ा,डॉ. दिलीप वागेला, डॉ. राजेन्द्र बापना, सौम्य-प्रदीप जैन, पंकज-प्रीतम बाफना, आशीष-नेहा पारख,सुभाष-सरोज श्रीश्रीमाल, पारस-प्रगति, प्रदीप-माधवी जैन, अमित-अदिति लुणावत, विजय- मोनिका सोनी, युवराज-अनुमेह गंगेया, अंकित-निशा चोपड़ा, राकेश-मधु श्रीश्रीमाल, अशोक-सरिता भंडारी, अमित- राखी मेहता, राकेश-विनीता जैन तथा सुभाष-सरोज श्रीश्रीमाल, अभिषेक-मेघा मोदी, रुपेश-नम्रता जैन,सारिका-विनय मेहता मौजूद थे। ‘माय यूथ माय प्राइड कॉन्क्लेव 2026' के तहत शिक्षा एवं कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया। आयुक्त प्रबल सिपाहा, संचालक बसंत कुर्रे की मौजूदगी रही। युवाओं ने जो सुझाव दिए वे सुझाव युवा संकल्प में शामिल होंगे। कार्यशाला मुख्यत: उच्च शिक्षा, रोजगारोन्मुखी कौशल एवं नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में युवाओं की भूमिका पर आधारित रही। डॉ. स्वागता गुप्ता ने भी विचार रखे। अंचल शुक्ला, प्रियंका बामने, रागिनी ठाकुर, रीना सोलंकी, डॉ. संध्या दीक्षित, डॉ. राकेश दागी, डॉ. बलराम पाटीदार, ने भी अपनी भूमिका निभाई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




