सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

विकसित भारत एक्सपो का आयोजन आज भी जारी

‘विकसित भारत एक्सपो’ का तीन दिवसीय आयोजन लाभगंगा परिसर में आज दूसरे दिन भी जारी है। कल इस एक्सपो का शुभारम्भ सांसद शंकर लालवानी ने किया था। इस एक्सपो में…

विकसित भारत एक्सपो का आयोजन आज भी जारी

‘विकसित भारत एक्सपो’ का तीन दिवसीय आयोजन लाभगंगा परिसर में आज दूसरे दिन भी जारी है। कल इस एक्सपो का शुभारम्भ सांसद शंकर लालवानी ने किया था। इस एक्सपो में विभिन्न सरकारी योजनाओं, पहलों, उपलब्धियों, नवाचारों एवं विकास कार्यक्रमों को प्रदर्शित किया जा रहा है। आमजन, युवाओं एवं विद्यार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और विकासात्मक पहलों की जानकारी उपलब्ध कराना तथा ‘विकसित भारतॅ2047’ की दिशा में भारत की विकास यात्रा को प्रदर्शित करना है। एक्सपो में विभिन्न सरकारी योजनाओं, पहलों, उपलब्धियों, नवाचारों एवं विकास कार्यक्रमों को जानकारीपूर्ण एवं इंटरैक्टिव प्रदर्शनों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। विशेष रूप से युवाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन के बीच जागरूकता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें