शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹15,030 और सोना ₹6,145 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
इंदौर

देशभर से पहुंचे 26 अधिकारियों ने किया स्वच्छता और शहरी प्रबंधन मॉडल का अध्ययन

इंदौर के स्वच्छता एवं शहरी प्रबंधन मॉडल का अध्ययन करने देशभर से 26 अधिकारी इंदौर पहुंचे थे और तीन दिनों तक उन्होंने इस अध्ययन दौरे में बहुत कुछ जाना। आईएएस…

इंदौर के स्वच्छता एवं शहरी प्रबंधन मॉडल का अध्ययन करने देशभर से 26 अधिकारी इंदौर पहुंचे थे और तीन दिनों तक उन्होंने इस अध्ययन दौरे में बहुत कुछ जाना। आईएएस अधिकारी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड के सदस्य गुलजार नटराजन के मार्गदर्शन में यह अधिकारियों का दल पहुंचा। तीन दिवसीय दौरे का समापन भी हुआ। इस अध्ययन दौरे का उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों के नगरीय निकायों को इंदौर के उत्कृष्ट ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं प्रभावी शहरी प्रशासन मॉडल से अवगत कराना था। इंदौर नगर निगम की विभिन्न स्वच्छता एवं नवाचार आधारित परियोजनाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। अधिकारियों ने राजशाही गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन, जीरो वेस्ट इंदौर जू, केसरबाग आरआरआर सेंटर, गोवर्धन प्लांट, मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी, बायोरेमेडिएशन साइट, स्लज हाइजीनाइजेशन प्लांट, वर्षा जल संचयन (रेन वॉटर हार्वेस्टिंग), डिजिटल गवर्नेंस सिस्टम तथा नागरिक सहभागिता जैसे सफल मॉडलों का अवलोकन कर उनकी कार्यप्रणाली को समझा। इस दौरान निगम अधिकारी प्रखर सिंह, अर्थ जैन ने सभी जानकारियां दल को दी। दल में आए अधिकारी कल्याण सहाय मीणा ने कहा कि इस प्रकार के अध्ययन दौरे विभिन्न शहरों के बीच ज्ञान एवं अनुभवों के आदान-प्रदान का सशक्त माध्यम हैं, जिससे सफल मॉडलों को अन्य नगरों में अपनाने में सहायता मिलती है। अध्ययन दौरे में शामिल सभी अधिकारियों ने इंदौर के स्वच्छता मॉडल, प्रभावी शहरी प्रबंधन एवं जनभागीदारी की सराहना करते हुए अपने-अपने राज्यों में इस मॉडल को अपनाने की इच्छा व्यक्त की।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें