किसानों की कृषि भूमि को बचाने और अहिल्यापथ योजना को निरस्त करने की मांग को लेकर भारतीय किसान एवं मजदूर सेना एवं अहिल्या पंथ संघर्ष समिति के नेतृत्व में कल 16 सितंबर,को इंदौर विकास प्राधिकरण कार्यालय पर धरना- प्रदर्शन किया जाएगा। किसान नेता बबलू जाधव, शैलेंद्र पटेल, चंदनसिंह बड़वाया, प्रवीण ठाकुर ने कहा कि अहिल्यापथ योजना के कारण किसानों की कृषि भूमि पर अनावश्यक प्रतिबंध लगाए गए हैं। किसानों को अपनी जमीन के क्रय-विक्रय और विकास की स्वतंत्रता नहीं मिल रही है, जिससे हजारों किसान प्रभावित हैं। उन्होंने मांग की कि किसानों की कृषि भूमि पर लगाई गई डायवर्सन संबंधी रोक तत्काल हटाई जाए, विकास की अनुमति दी जाए तथा कृषि भूमि के क्रय-विक्रय पर लगाए गए प्रतिबंध समाप्त किए जाएं। साथ ही अहिल्यापथ योजना को तत्काल निरस्त किया जाए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




