शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

सुभाष नगर में तीन मंजिला खतरनाक मकान तोड़ा

नगर निगम रिमूवल गैंग ने आज सुबह कार्रवाई करते हुए सुभाष नगर में तीन मंजिला खतरनाक मकान को तोड़ दिया। इस मकान को तोड़ने के लिए नगर निगम द्वारा पहले…

सुभाष नगर में तीन मंजिला खतरनाक मकान तोड़ा

नगर निगम रिमूवल गैंग ने आज सुबह कार्रवाई करते हुए सुभाष नगर में तीन मंजिला खतरनाक मकान को तोड़ दिया। इस मकान को तोड़ने के लिए नगर निगम द्वारा पहले से ही नोटिस जारी कर दिया गया था। नोटिस के माध्यम से मकान की मालिक जावेदीबाई से कहा गया था कि यह मकान खतरनाक स्थिति में है, ऐसे में यह मकान कभी भी गिर जाने से जनता को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसी स्थिति में यह आवश्यक है कि आप स्वयं ही अपने मकान के खतरनाक हिस्से को तोड़ लेंवे। नगर निगम के द्वारा नोटिस दिए जाने के बावजूद मकान मालिक के द्वारा मकान के खतरनाक हिस्से को तोड़ने में कोई रुचि नहीं ली गई। इसका परिणाम यह हुआ कि नगर निगम को खुद आज कार्रवाई करने के लिए मैदान में उतरना पड़ा। जब नगर निगम की टीम कार्रवाई करने के लिए पहुंची तो वहां इस कार्रवाई का किसी ने कोई विरोध नहीं किया और कोई विवाद भी नहीं हुआ। निगम की टीम के द्वारा जेसीबी मशीन की मदद से ग्राउंड फ्लोर और ऊपर की दो मंजिल के रूप में बने हुए इस मकान के खतरनाक हिस्से को तोड़ने का काम किया गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 10 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 4