सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

नगर निगम एवं विज्ञापन एजेंसी से शुल्क वापसी की मांग -कांग्रेस

म.प्र. कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता एवं एडवोकेट प्रमोद द्विवेदी ने नगर निगम एवं विज्ञापन एजेंसी से विज्ञापन शुल्क वापसी की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने…

म.प्र. कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता एवं एडवोकेट प्रमोद द्विवेदी ने नगर निगम एवं विज्ञापन एजेंसी से विज्ञापन शुल्क वापसी की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने आरक्षित जगहों पर तय दिनांक तक विज्ञापन के लिए विधिवत शुल्क जमा करवाया था, जिस पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम के बैनर लगे थे। कल अज्ञात व्यक्ति ने शहर के कई स्थानों पर विपरीत पोस्टर लगाए थे। इन पोस्टरों को तुरंत रिमूव्हल गैंग ने नहीं हटाया। ऐसे में द्विवेदी ने मांग की है कि नगर निगम को विज्ञापन शुल्क वापस करना चाहिए एवं आपराधिक प्रकरण भी दर्ज करवाना चाहिए। द्विवेदी ने भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष श्रेष्ठा जोशी से सवाल किया कि जानकारी प्राप्त करें कि महिलाओं को 33³ का नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत, जिला पंचायत में आरक्षण किस दल की सरकार ने दिया, फिर महिला आरक्षण विधेयक सदन में किस दल की सरकार ने रखा। श्रेष्ठा जोशी भाजपा ने आपको छ: साल के लिए क्यों दल से निष्कासित किया। उन्होंने यह भी कहा कि जोशी को पहले नीति को समझना चाहिए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें