जांच— निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने सभी भवन अधिकारियों को अपने-अपने जोन में जर्जर भवनों का सर्वे अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को केवल पुरानी सूची अपडेट करने के बजाय मौके पर जाकर भवन की मौजूदा स्थिति देखने को कहा गया है। सर्वे में भवन की हालत, उसमें रहने वाले लोगों की संख्या और उपलब्ध सुरक्षा इंतजामों की जानकारी भी जुटाई जाएगी।
खतरा मिला तो तत्काल
खाली- सर्वे के दौरान यदि कोई भवन कमजोर या जर्जर स्थिति में पाया जाता है और उसमें लोग रह रहे हैं तो निगम द्वारा उसे तत्काल खाली कराने की कार्रवाई की जाएगी। निगम का उद्देश्य सभी पुराने भवनों को खाली कराना नहीं, बल्कि ऐसे भवनों की पहचान करना है, जिनसे रहवासियों की जान को खतरा हो सकता है।
पीजी-हॉस्टल पर विशेष
नजर-छात्रों के पीजी और हॉस्टल वाले भवनों की सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच होगी। खासतौर पर अग्नि सुरक्षा के इंतजाम देखे जाएंगे। फायर सेफ्टी के जरूरी प्रबंध नहीं
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




