लसूडिया थाना क्षेत्र में बाइक सवार की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना कल रात करीब 8 बजे की है। लसूडिया क्षेत्र के फिटनेस चौराहा के समीप खालसा चौक से गुजर रहे सुनील पिता प्रेमसिंह (35) निवासी सिंगापुर टाउनशिप बाइक से जा रहे थे, तभी ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजन युवराज ने बताया कि सुनील एयू फायनेंस कम्पनी में काम करते थे। परिवार में पत्नी और दो बेटियां है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




