सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

हिम्मतनगर क्षेत्र में छाया लापरवाही का अंधेरा

वार्ड 75 में पार्षद की अनदेखी आधा दर्जन गलियों की स्ट्रीट लाइटिंग लंबे समय से हैं बंद एक तरफ कई जगह 24 घंटे फालतू जल रही है लाइटिंग

हिम्मतनगर क्षेत्र में छाया लापरवाही का अंधेरा

राऊ विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में वार्ड 75 से जुड़े पालदा नाका के पास हिम्मतनगर और आसपास की कालोनियों की आधा दर्जन से ज्यादा गलियों में क्षेत्रीय पार्षद कुणाल सोलंकी की अनदेखी और लापरवाही से लंबे समय से अंधेरा छाया हुआ है। स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि पार्षद को कई बार शिकायत करने के बावजूद ध्यान नहीं देने से पिछले कई महीनो से पालदा औद्योगिक क्षेत्र हिम्मतनगर शिव पार्वती नगर सहित अन्य कॉलोनी की गलियों में स्ट्रीट लाइटिंग बंद पड़ी है। जिसके कारण त्योहारों के समय लोगों के घरों के सामने अंधेरा छाया हुआ है। आधी से ज्यादा गलियों में लंबे समय से लाइटिंग बंद पड़ी होने से लोगों को परेशानी हो रही है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि एक तरफ शहर के कई हिस्सों में 24 घंटे फालतू स्ट्रीट लाइट जल रही है। जिसके कारण निगम को तगड़े बिजली बिल का फटका भी लग रहा है और वही 24 घंटे जलने से लाइटिंग जल्दी खराब भी हो रही है। वहीं दूसरी ओर हिम्मतनगर और आसपास के क्षेत्र में पिछले कई महीनो से आधी से ज्यादा लाइटिंग बंद होने से अंधेरा छाया हुआ है। जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है। क्षेत्र के लोगों को रात में चोरी और दुर्घटना होने का अंदेशा भी अंधेरे के कारण बना रहता है। दूसरी ओर क्षेत्र के रहवासी जगराम मीणा, दीपक यादव कैलाश मीणा संतोष सोतिया शाहिद अन्य लोगों का कहना है कि क्षेत्रीय पार्षद कुणाल सोलंकी को कई बार शिकायत कर दी लेकिन वह यहां ध्यान नहीं देते। इतनी बार शिकायत करने के बाद भी पार्षद ने यहां आकर कभी देखा नहीं और ना ही कोई सुनवाई करते हैं। जिसके कारण रहवासियों के इतने लंबे समय से परेशानी हो रही है पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें