शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

नेहरू नगर में खतरनाक मकान को तोड़ा

नगर निगम की रिमूवल गैंग के द्वारा आज सुबह नेहरू नगर में एक खतरनाक मकान को तोड़ने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। निगम के अधिकारियों ने बताया कि नेहरू…

नेहरू नगर में खतरनाक मकान को तोड़ा

नगर निगम की रिमूवल गैंग के द्वारा आज सुबह नेहरू नगर में एक खतरनाक मकान को तोड़ने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। निगम के अधिकारियों ने बताया

नेहरू नगर में खतरनाक मकान को तोड़ा

कि नेहरू नगर में पांच नंबर गली में स्थित एक मकान खतरनाक स्थिति में था। यह मकान दो मंजिला था। इस मकान को तोड़ने के लिए मकान मालिक को नोटिस दिया गया था। निगम के पंचम की फेल जोनल कार्यालय के द्वारा यह नोटिस जारी किया गया था। इस नोटिस के बाद भी भवन स्वामी के द्वारा भवन को तोड़ने में रुचि नहीं ली गई। ऐसी स्थिति में इंदौर नगर निगम की टीम के द्वारा आज मौके पर जाकर इस मकान को तोड़ने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस मकान के ठीक पास में दरगाह बनी हुई है वहां पर कहीं कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

कल भी कार्रवाई की तैयारी

निगम के द्वारा बुधवार को भी एक कार्रवाई करने की तैयारी की गई है। निगम के अधिकारियों ने बताया कि 21 नंबर जोनल कार्यालय के क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में नाले के किनारे पर बने हुए मकान पर तोड़ने का नोटिस जारी किया गया है। यदि मकान मालिक के द्वारा आज रात तक खुद ही मकान तोड़ लिया जाता है तो ठीक है अन्यथा निगम की टीम के द्वारा कल इस मकान को तोड़ा जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें