मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

दादू महाराज के अनुयायी करेंगे पाद पूजन

डॉ दादू महाराज संस्थान द्वारा 29 जुलाई को गुरुपूर्णिमा उत्सव गांधी हॉल में मनाया जाएगा। इस धार्मिक और सामाजिक समागम में प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र और राजस्थान से भी गुरुभक्त…

डॉ दादू महाराज संस्थान द्वारा 29 जुलाई को गुरुपूर्णिमा उत्सव गांधी हॉल में मनाया जाएगा। इस धार्मिक और सामाजिक समागम में प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र और राजस्थान से भी गुरुभक्त शामिल होंगे। मनोज हार्डिया एवं माधव इंदौरी ने बताया कि उत्सव सुबह से लेकर देर रात

10 बजे से नाना महाराज तराणेकर के चित्र का पूजन, माल्यार्पण और सामूहिक मंत्र जाप किया जाएगा। इसके बाद 10 मिनट का ध्यान किया जाएगा। दोपहर 12 से 4 बजे तक गुरु मंत्र दीक्षा, शिष्यों से भेंट, पाद पूजन किया जाएगा। शाम 5:30 बजे शनि चालीसा, आरती और मंत्र जाप के बाद गुरु प्रवचन होंगे। सम्मान समारोह भी होगा। देर रात तक शिष्य गुरु दादू महाराज का आशीर्वाद लेंगे। अलका सैनी एवं विजय अंबेकर ने बताया कि सभी गुरुभक्तो को श्रीमद् भगवत गीता एवं पौधो का वितरण किया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें