मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

दधीचि प्रतिमा से रेलवे पटरी पुल की ओर नई सड़क की बारी

56 लाख से ज्यादा खर्च कर मुख्य सड़क का शुरू होगा काम

इंदौर। वार्ड क्रमांक 81 के अंतर्गत चाणक्यपुरी चौराहा पर दधीचि प्रतिमा से रेलवे पटरी पुल की ओर जाने वाली मुख्य सड़क अब वाहन चालकों और लोगों के लिए पैदल चलने लायक बनाने के लिए आने वाले दिनों में बेहद जल्द निगम द्वारा करीब 56 लाख रुपए के आसपास खर्चकर सड़क का निर्माण कर नवीनीकरण और सीमेंट कंक्रीट कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा, जिसको लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई है। निविदा संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद कहा जा रहा है कि चतुर्थी अगले से माह पहले में ही गणेश जल्द सड़क करण कार्य का श्री गणेश हो निर्माण और चौड़ी जाएगा, जिसको लेकर विभागीय तैयारियां तेज हो गई है। बड़ी बात यह है कि चाणक्य पुरी चौराहे और आसपास की कॉलोनी में रहने वाले सैकड़ो रहवासी परिवारों की लंबे समय के बाद नई सड़क निर्माण की मांग पूरी होगी। गौरतलब है कि अभी हालत यह है कि यहां बारिश के दौरान कीचड़ और गड्ढों के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है जिसको लेकर रहवासी लंबे समय से क्षेत्रीय पार्षद और विधायक से यहां नई सड़क निर्माण कार्य की मांग कर रहे थे। जिसको लेकर जनप्रतिनिधियों की ओर से प्रयास चल रहे थे। फाइल मंजूरी के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में बेहद जल्द काम शुरू हो जायेगा, जिसका सभी को फायदा मिलेगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें