जिस स्थान पर खतरनाक स्थिति के छज्जे वाला यह भवन है उस स्थान पर दिन भर भीड़ बनी रहती है। नीचे सड़क पर सिटी बस से लेकर लोक परिवहन के साधनों का स्टाप है। इसलिए बड़ी संख्या में लोग लोक परिवहन में बैठने के लिए इसी स्थान पर आकर खड़े होते हैं। ऐसे में इस खतरनाक छज्जे के कारण कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी। आज निगम के द्वारा कार्रवाई करते हुए इस आशंका को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




