शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

लोक अदालत में सुबह से लगने लगी भीड़

राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत आज बकाया टैक्स की राशि के ब्याज में मिल रही छूट के कारण बड़ी संख्या में नागरिक अपने बकाया टैक्स को जमा करने के लिए…

लोक अदालत में सुबह से लगने लगी भीड़

राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत आज बकाया टैक्स की राशि के ब्याज में मिल रही छूट के कारण बड़ी संख्या में नागरिक अपने बकाया टैक्स को जमा करने के लिए पहुंचने लगे हैं। आज सुबह से ही लोक अदालत में पैसा जमा करने वाले लोगों की निगम के काउंटर पर भीड़ लगने लगी। निगम मुख्यालय में स्थित काउंटर के साथ ही सभी जोनल कार्यालय के भी केस काउंटर आज अवकाश का दिन होने के बावजूद चालू है। निगम के अधिकारियों के द्वारा लोक अदालत के पहले बड़ी संख्या में संपत्तियों पर ताले लगाकर बकाया राशि जमा करने के लिए दबाव बना दिया गया था। इस स्थिति में अब आज निगम ने 100 करोड रुपए की वसूली का लक्ष्य रखा है।

लोक अदालत में सुबह से लगने लगी भीड़

इसमें सबसे ज्यादा राशि निगम को इंदौर विकास प्राधिकरण से ही मिलने की उम्मीद है। प्राधिकरण को भेजे गए नोटिस में नगर निगम के द्वारा 63 करोड रुपए की मांग की गई है। इसके साथ ही मेट्रो रेल कंपनी से भी 10 करोड रुपए की मांग की गई है। ऐसा समझा जा रहा है कि मेट्रो रेल कंपनी के द्वारा करीब 3 करोड रुपए जमा करवा दिए जाएंगे। निगम के द्वारा बिल्डर और कॉलोनाइजर पर भी शिकंजा कसा गया है। कल सियागंज में 32 दुकान सील करने की बड़ी कार्रवाई निगम के द्वारा की गई थी। आज इन दुकान की बकाया टैक्स की राशि भी जमा होने की उम्मीद है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें