अखिल भारतीय वीरांगना झलकारी महासंघ की लंबे समय से चली आ रही मांग पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा 17 अगस्त 2025 को दरगाह चौराहे का नाम वीरांगना झलकारी बाई के नाम पर करने तथा उनकी प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की गई थी। घोषणा के करीब 13 माह बाद नगर निगम की यातायात समिति ने नामकरण के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। समाज को इसके लिए कई बार मांग करना पडी थी। जनप्रतिनिधियों को भी साधुवाद दिया गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




