गुमास्ता नगर विद्युत मंडल सिरपुर जोन के अंतर्गत ग्रीनपार्क कॉलोनी के आई सेक्टर स्थित खजूर वाला रोड पर इन दिनों एक तिरछा बिजली का खंभा लोगों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। खंबा काफी ज्यादा झुक चुका है और नीचे लटक रहे केबल के सहारे किसी तरह टिका हुआ दिखाई दे रहा है। खंबे की मौजूदा स्थिति को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि यह कभी भी अपना संतुलन खोकर सड़क पर गिर सकता है। खजूर वाला रोड पर दिनभर दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ ही पैदल राहगिरों की भी आवाजाही रहती है। आसपास रहवासी क्षेत्र होने के कारण छोटे बच्चे भी सड़क से होकर गुजरते हैं। ऐसे में यदि अचानक खंभा गिरता है तो किसी वाहन या राहगीर के इसकी चपेट में आने से गंभीर दुर्घटना हो सकती है। उक्त जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता सादिक खान ने दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




