सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

पार्षद ने विजयवर्गीय-मेंदोला के क्षेत्र में जाकर जांचा पानी

विधानसभा दो के वार्ड क्रमांक 22 के पार्षद राजू भदौरिया कल नंदानगर की गली नं. 2 और 3 में पहुंचे। उन्होने कहा कि मुझे लगता है कि सिर्फ मेरे वार्ड…

विधानसभा दो के वार्ड क्रमांक 22 के पार्षद राजू भदौरिया कल नंदानगर की गली नं. 2 और 3 में पहुंचे। उन्होने कहा कि मुझे लगता है कि सिर्फ मेरे वार्ड में गंदा पानी आता है, इसलिए मैं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और रमेश मेंदोला के गृह क्षेत्र में नर्मदा जल सप्लाय की व्यवस्था और पानी कितना साफ है यह देखना आया हूं। उन्होने नंदानगर के अलावा बजरंग नगर, क्लर्क कालोनी, जनता कालोनी, भमौरी, मेघदूत नगर और शिवशक्ति नगर में जाकर देखा। कई जगह तो पानी हाथ में लिया और वहीं कई जगह रहवासियों से पानी कैसा आ रहा है पूछा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें