विधानसभा चार के वार्ड 73 में गंदे पानी की समस्या आ रही थी। पार्षद पति सादिक खान ने गंदे पानी की समस्या को हल करने के लिए नई पाइप लाइन लगाने के कार्य का शुभारंभ करवाया। अतिथि म़जहर हुसैन सेठजीवाला, जौहर मानपुरवाला थे जिनका स्वागत पार्षद पति सादिक खान ने किया। इस दौरान अली हुसैन रूबी, शेख आबिद लेमनवाला,मोहम्मद छतरीवाला,यूनुस अली, मुजफ्फर हुसैन सहित अनेक रहवासी मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




