और उनके सामान को जप्त करने का काम करता है तो वहीं दूसरी तरफ चौराहे के लेफ्ट टर्न को डेवलप कर यातायात को सुगम करने की कोशिश की जाती है। निगम की ओर से यातायात सुधारने की दिशा में किया जा रहे कामों में अब एक और नया काम जोड़ा जा रहा है।
निगम के द्वारा यह फैसला लिया गया है कि शहर के चौराहों के आसपास के क्षेत्र में जहां बिजली के खंबे सड़क पर या सड़क के यातायात वाले क्षेत्र में आ गए हैं वहां से बिजली के खंबे हटाने का काम किया जाए। इसके लिए नगर निगम के द्वारा एक योजना तैयार की गई है। इस योजना पर 1.5 करोड रुपए खर्च होंगे। इस योजना के माध्यम से इन सभी बिजली के खंबाें को हटाकर सड़क के किनारे के क्षेत्र में शिफ्ट किया जाएगा। नगर निगम के द्वारा इस कार्य को अभियान के रूप में अगले महीने अक्टूबर से शुरू करने की योजना तैयार की गई है। निगम के अधिकारियों का मानना है कि इस तरह बिजली के खंबे हटाए जाने से यातायात के क्षेत्र में पैदा हो रही एक और बाधा दूर हो जाएगी। इसके कारण यातायात न केवल सम हो जाएगा बल्कि नागरिकों के लिए ज्यादा आसानी भी पैदा हो जाएगी।
बिजली कंपनी से बनाएंगे समन्वय
इस काम को करने के लिए इंदौर नगर निगम के द्वारा मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के साथ समनवय बनाया जाएगा। अब नगर निगम के द्वारा पहले चरण में तो ऐसे सारे स्थान को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है जहां से की बिजली के खंभे शिफ्ट करने का काम किया जाना है। इन स्थानों को चिन्हित करने के बाद निगम के द्वारा बिजली कंपनी के साथ मिलकर काम किया जाएगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




