शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

नदी के किनारे निगम लगाएगा 2 लाख बांस के पौधे

नगर निगम के द्वारा नदी के किनारे वाले स्थान पर 2 लाख बांस के पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए निगम की टीम को काम करने के निर्देश दिए गए हैं।…

नगर निगम के द्वारा नदी के किनारे वाले स्थान पर 2 लाख बांस के पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए निगम की टीम को काम करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभारी महापौर राजेंद्र राठौर द्वारा आज रेवतीरेंज, पितृपर्वत, कृषि कॉलेज, बुडानिया पर निगम द्वारा किए गए पौधारोपण का जायजा लिया तथा पौधे जीवित रहे इसके संबंध में किए जाने वाली कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा नदी किनारे 2 लाख से अधिक बांस के पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है जिसमें से लगभग 25000 से अधिक बांस के पौधे नहर भंडारा पर लगाए जा चुके हैं तथा शेष पौधे भी शहर में विभिन्न नदी किनारे के स्थानों पर शीघ्र लगाने के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए जिससे हरियाली के साथ ही नदी किनारे कटाव नहीं होगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें