सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

सारे शहर की लिफ्ट की जांच कराएगा निगम

जो लिफ्ट असुरक्षित होगी उसका काट देंगे बिजली कनेक्शन

नगर निगम के द्वारा सारे शहर की इमारत में लगी हुई लिफ्ट की जांच कराई जाएगी। जो लिफ्ट असुरक्षित स्थिति में होगी उसका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा और उसे सील कर दिया जाएगा।

शहर के विभिन्न आवासीय और व्यावसायिक भवनों में लिफ्ट लगी हुई है। नागरिकों को आने- जाने में सुविधा देने के लिए यह लिफ्ट लगाई गई है। ज्यादा ऊंचाई वाली इमारत में चढ़ाव चढ़ने में नागरिकों को दिक्कत आती है। ऐसे में नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिफ्ट या एसकेलेटर लगाए गए हैं। कई बार यह देखने में आता है कि लिफ्ट की हालत खराब है। बहुत समय से इसका मेंटेनेंस नहीं किया गया है ऐसे में चलते हुए लिफ्ट रुक जाती है कहीं भी अटक जाती है। ऐसी स्थिति में लिफ्ट में सवार नागरिकों की जान संकट में पड़ जाती है।

लिफ्ट के इस तरह रुक जाने से कई बार हादसा होने की स्थिति बन जाती है। बराबर मेंटेनेंस नहीं किए जाने के कारण कई मौके पर लिफ्ट गिर भी जाती है जिसके कारण लोगों की मौत हो जाती है या गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। इस स्थिति को दूर करने के लिए अब नगर निगम के द्वारा मैदान संभाल लिया गया है। निगम की ओर से सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए लोगों से कहा गया है कि अपनी अपनी इमारत की लिफ्ट की जांच करवा लें तथा लिफ्ट इंजीनियर से लिफ्ट के सुरक्षित होने और उसका बराबर मेंटेनेंस होने का प्रमाण पत्र प्राप्त कर नगर निगम में जमा करवाएं। निगम अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी भी भवन में लिफ्ट का बराबर मेंटेनेंस नहीं किया जा रहा है तो ऐसे में यह लिफ्ट नागरिकों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। ऐसी स्थिति में जनता के हित में लिफ्ट के उपयोग को रोकना आवश्यक है। निगम द्वारा यह नियम बनाया गया है कि लिस्ट के इंजीनियर से लिफ्ट का परीक्षण करवाइए और इंजीनियर की रिपोर्ट को तैयार करवाकर नगर निगम में जमा करवाइए। अब नगर निगम द्वारा अपने इंजीनियरों के माध्यम से अलग-अलग भवन में जाकर लिफ्ट की जांच करने का अभियान भी शुरू किया जा रहा है। यदि जांच के दौरान लिफ्ट इंजीनियर की रिपोर्ट नहीं मिलती है तो लिफ्ट की बिजली काटकर उसे सील कर दिया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें