सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

लोक अदालत से निगम ने 95.75 करोड़ वसूलें

जोन नंबर 22 से सबसे ज्यादा 15.32 करोड़ की वसूली वसूली एक नजर में

कल आयोजित की गई राष्ट्रीय लोक अदालत में नगर निगम के द्वारा 95.75 करोड रुपए की राशि टैक्स के रूप में वसूल की गई है। इसमें सबसे ज्यादा राशि जोनल कार्यालय क्रमांक 22 के द्वारा वसूल की गई। इस एक झोनल कार्यालय से ही निगम मं 15.32 करोड रुपए की राशि वसूल की है। हमेशा लोक अदालत के समय पर नगर निगम के द्वारा बकाया टैक्स की राशि जमा करने पर नागरिकों को ब्याज और जुर्माने में छूट दी जाती है। यह छूट इस बार भी कल की लोक अदालत में दी गई थी। इस लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा राशि वसूल करने के लिए नगर निगम के द्वारा प्रयास किया गया था। हर जोनल कार्यालय को अलग से अलग से लक्ष्य दिया गया था। नगर निगम के द्वारा पूरे शहर से 105 करोड रुपए की राशि की वसूली का लक्ष्य रखा गया था। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नगर निगम के अपर आयुक्त राजस्व आकाश सिंह के द्वारा पिछले 1 महीने से खूब कोशिश की जा रही थी।

इस कोशिश का अच्छा परिणाम आया है और नगर निगम एक दिन में 95.75 करोड रुपए की राशि टैक्स के रूप में वसूल कर पाया है। इसमें सरकारी विभागों के द्वारा दी गई टैक्स की राशि कोई उल्लेखनीय नहीं है। उसके बाद भी नगर निगम के पास उल्लेखनीय राशि जमा होने की स्थिति बन पाई है। इसमें सबसे ज्यादा राशि जोनल कार्यालय क्रमांक 22 के द्वारा 15.32 करोड रुपए की जमा की गई है। कल सुबह से नगर निगम के कार्यालय में टैक्स जमा होना शुरू हो गया था जो की देर शाम तक जारी रहा। – संपत्ति कर के रूप में निगम को 87.21 करोड रुपए प्राप्त हुए हैं जो की 19498 लोगों ने जमा कराए हैं। – जलकर के रूप में नगर निगम को 7.98 करोड रुपए मिले हैं। यह राशि 5006 लोगों के द्वारा जमा करवाई गई है।

– घर घर से स्वच्छता शुल्क के रूप में नगर निगम को 54. 83 लाख रुपए मिले हैं। यह राशि 1816 लोगों के द्वारा जमा कराई गई है।

– नगर निगम में कल की लोक अदालत में 26320 लोगों ने 95 करोड़ 75 लाख 3 हजार 455 रुपए जमा कराए हैं।

– सबसे ज्यादा संपत्ति कर जोन क्रमांक 22 में 15 करोड रुपए का जमा हुआ है।

– सबसे ज्यादा जलकर भी जॉन क्रमांक 22 में 3.88 करोड रुपए का जमा हुआ है।

– निगम के द्वारा अलग-अलग जोनल कार्यालय को लोक अदालत में वसूली के लिए जो लक्ष्य दिया गया था उसमें सबसे ज्यादा वसूली का काम जोन क्रमांक 1 के द्वारा किया गया है। इस जून में 2.12 करोड रुपए की राशि वसूल की गई है जो कि लक्ष्य का 141³ है। यह राशि 1177 लोगों के द्वारा जमा करवाई गई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें